फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 15 दिन से ज्यादा खांसी और बुखार है तो अस्पताल में जांच कराएं

Sat, 20 Jun 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला ने हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में शुक्रवार को लोगों को घर बैठे ही फोन पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अथर जमील दोपहर एक से दो बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अगर किसी को 15 दिन से ज्यादा खांसी के साथ बलगम व बुखार आ रहा है तो बिना देरी के सरकारी अस्पताल में एक्सरे, रक्त व बलगम की जांच कराएं। इसके साथ ही स्वस्थ रहने के नियमित व्यायाम और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी।
विज्ञापन



सवाल : मेरी उम्र 48 वर्ष है। मेरे शरीर का वजन कम हो रहा है और बुखार भी आता है।(नेत्रपाल, चौसाना)
जवाब: रक्त में संक्रमण होने से यह समस्या हो सकती है। इसके लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में या जिला अस्पताल में एक्सरे, रक्त व बलगम की जांच कराएं। जांच के बाद उपचार शुरू किया जाएगा।
सवाल : मेरी उम्र 55 वर्ष है। छह महीने पहले जांच कराई थी, जिसमें टायफाइड बुखार आया था। अब कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ गया है। (मोहम्मद सलीम, चौसाना)
जवाब : आंतों में संक्रमण के कारण टाइफाइड होता है। साफ-सफाई का ध्यान रखें। कोलेस्ट्रॉल के लिए नियमित व्यायाम करें और चिकनाई युक्त और मीठी चीजों का सेवन कम करें।
विज्ञापन

सवाल : मेरी उम्र 65 वर्ष है। मुझे पहले गुर्दे में पथरी थी, उस समय जांच व दवा लेने से आराम आ गया था। छह माह से फिर से हल्का दर्द रहता है, अल्ट्रासाउंड जांच कराई, उसमें कुछ नहीं आया। (राजेश कुमार, कैराना)
जवाब: पेशाब में संक्रमण हो सकता है। दिन में चार से पांच लीटर पानी पीये। हरी सब्जियां खाए और फिल्टर वाला आरओ का पानी पीये। चिकित्सक की सलाह के बिना सीटी स्कैन न कराए।
सवाल : मेरी उम्र 19 वर्ष है। मेरे पेट में जलन रहती है और वजन बढ़ रहा है (अफ्फान राना चौसाना, रामकुमार बनत)
जवाब : मसालेदार व तली-भूनी चीजें न खाए। फाइबरयुक्त भोजन छिलके वाली दाल, दही, टमाटर, फलों का जूस, पपीता, खरबूजा, तरबूज, खीरा आदि ज्यादा लें। खाने के साथ सलाद ज्यादा लें। रात के समय खाना हल्का ले और नियमित रूप से व्यायाम करें।
सवाल : मेरी उम्र 26 वर्ष है। आठ दिन पहले जांच कराई थी तो टाइफाइड बुखार आ रहा है और प्लेटलेट्स कम आ रही है। (साजिद झिंझाना, सत्येंद्र कुमार जलालाबाद)
जवाब: नजदीकी सरकारी अस्पताल में एक्सरे व रक्त की जांच कराए। बुखार में प्लेटलेट्स कुछ कम हो जाती है, इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। जूस ले और पानी खूब पीये।
सवाल : मेरी बगल में और कूल्हे पर दाद व खुजली होती है। (रामपाल सिंह, थानाभवन)
जवाब: सूती कपड़े पहने और नहाने के बाद तौलिया से शरीर को पोंछ ले। नजदीकी सीएचसी या पीएचसी पर जाकर चिकित्सक की सलाह से एंटी फंगल दवा व ट्यूब ले। अस्पताल में दवा निशुल्क उपलब्ध है।
सवाल : मुझे 15 दिन से खांसी है, बलगम भी आ रहा और वजन घट रहा है। (रमेश कुमार कांधला, सौरभ झिंझाना)
जवाब: नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच कराएं। सीएचसी व पीएचसी और जिला अस्पताल में एक्सरे और बलगम की जांच कराएं। इसके बाद उपचार शुरू किया जाएगा।
सवाल : रात के समय मुझे व मेरे परिवार के दो सदस्यों को खुजली होती है। उंगली के बीच में व नाजुक अंग में भी दाने बने हुए हैं। ( रोहित कुमार, शामली)
जवाब: ये स्केबीज के लक्षण लग रहे हैं। नजदीकी सीएचसी व पीएचसी जाकर चिकित्सक को दिखाएं। चिकित्सक की सलाह से दवा और लोशन लें।
सवाल : मुझे करीब ढाई महीने से खांसी है और बलगम आता है। (ऋषभ कुमार, बाबरी )
जवाब : नजदीकी सीएचसी या शामली या जिला अस्पताल जाकर बलगम की जांच एक्सरे कराएं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल में निशुल्क उपचार शुरू किया जाएगा।
सवाल : मेरी उम्र 26 वर्ष है। मुझे पिछले कुछ समय से भूख कम लग रही है, जिससे कमजोरी महसूस होती है। ( ऋषभ कुमार, बाबरी)
जवाब: इसके लिए घर पर ही पौष्टिक आहर ले। भोजन में दही या मट्ठा, प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ हरी सब्जी, दालें, फल आदि का सेवन ज्यादा ले। फिर भी कोई समस्या रहती है तो अस्पताल में जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें