फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
हसनपुर गांव में आयोजित पंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गांव हसनपुर के फायरिंग प्रकरण में जाट समाज के लोगों ने पंचायत कर उनकी तरफ से दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को गांव हसनपुर में राजबीर मलिक के आवास पर जाट समाज के लोगों की पंचायत हुई। जिसमें लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग गांव में झूूठे पलायन के पर्चे लगाकर प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। पुलिस जाट पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि फायरिंग में उनके पक्ष से 72 साल की कमलेश, आठ साल की आयुषी व 12 साल का अनिकेत घायल हुए हैं। उनके पक्ष के अमरपाल की तरफ से दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।
पंचायत की अध्यक्षता वेदपाल मालिक ने की और संचालन विपिन चौधरी ने किया। मौके पर सुखपाल, ओम सिंह, हरबीर सिंह, ब्रह्मपाल ठेकेदार, नरेंद्र सिंह, कृष्णपाल मलिक, सीताराम चौधरी, वीरेंद्र सिंह, राजबीर मलिक, सरदार सिंह, देवेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, मांगेराम मलिक, हरेंद्र चौधरी, सुधीर फौजी, मनोज मलिक आदि मौजूद रहे। उधर, इस प्रकरण में सीओ सिटी जितेंद्र कुमार का कहना है कि इस प्रकरण की जांच चल रही है। इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये है मामला
गांव हसनपुर में पबजी गेम को लेकर हुए विवाद में 24 अगस्त को हुई फायरिंग में दोनों पक्षों के कई लोग छर्रे लगने से घायल हुए थे। श्रीनिवास शर्मा की तरफ से दर्ज किए गए पहले मुकदमे में नामजद छह में से पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना के चार दिन बाद दूसरे पक्ष के अमरपाल की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें