फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पाकिस्तान इस बार सीज फायर तोड़े तो मिले करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम संघर्ष विराम हो गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़ दिया था। घटना को लेकर शहर की कमला कॉलोनी निवासी मेघा मित्तल ने कहा कि पाकिस्तान की गद्दारी करने की पहले से ही आदत है, लेकिन हमारी सेना इतनी कमजोर नहीं है कि वह डर जाए। अगर इस बार भी पाकिस्तान ने सीज फायर तोड़ा तो उसे इसका करारा जवाब मिलना चाहिए।
नैना संगल ने कहा अगर इस बार भी पाकिस्तान की ओर से हमारी संप्रभुता और अखंडता पर हमला किया गया तो हमारी सेना इसका निर्णायक जवाब देंगी।
माजरा रोड की छवि संगल ने कहा कि सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा पहलगाम हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान के 35 से 40 जवान मार गिराए। अगर आगे ऐसा किया तो पाकिस्तान की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका रेशमा ने कहा पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला हमारी सरकार और सेना ने ले लिया है। अगर पाक आगे भी ऐसी घिनौनी हरकत करता है तो हमारी सेना महिलाओं के सम्मान में कुछ भी कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें