फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण नहीं कराने पर सरकारी मदद बंद

Sat, 04 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
निर्देश देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के थानाभवन में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने लोहिया गांव बुंटा में खुली बैठक में विकास कार्यों का सत्यापन करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को प्राईमरी पाठशाला और जूनियर हाईस्कूल में खुली बैठक का आयोजन हुआ। इसमें डीएम ने कहा कि बाल पोषण, कृषि विभाग, स्वास्थय विभाग, पशु चिकित्सा, बेसिक शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा योजना के कार्यों, लोक निर्माण विभाग, लोहिया आवास के अंतर्गत बने मकान, जल निगम द्वारा लगाये हैंडपंपों, नेडा के तहत हुए कार्यों, शौचालयों आदि का ग्रामीणों से सत्यापन कराया।
 
खुली पंचायत में चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रमेश चन्द्रा ने डीएम को बताया कि बार बार समझाने के बावजूद गांव में 76 परिवारों ने बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया है। इस पर डीएम ने ग्राम प्रधान को शीघ्र टीकाकरण कराने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि टीकाकरण नहीं कराते तो उन्हें मिलने वाली सरकारी सहायता बंद करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में बन रहे तालाब का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। कुछ ग्रामीणों द्वारा राशन कार्ड बनवाने की मांग पर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही राशन कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, उपजिलाधिकारी अवधेश सिंह,  बीडीओ डाक्टर पंकज कुमार के साथ साथ अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें