फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय नहीं मिला तो सरकार के खिलाफ होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणा के पानीपत जिले के बिझौल गांव के तीन बच्चों की गिरफ्तारी को लेकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। साथ ही बेकसूर लोगों को रिहा किए जाने व दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गत 30 जुलाई को हरियाणा के पानीपत जिले के बिझौल गांव में तीन बच्चों की हत्या के मामले में जिला मुख्यालय मिनी सचिवालय के पास शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में मृतक बच्चों की मां परिजनों समेत पचास लोग घायल हो गए थे। 39 लोगों को नामजद करते हुए 500 लोगों पर हत्या के प्रयास व अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया। पिछड़ा समाज पर अत्याचार रोकने , बेकसूर लोगों को जल्द रिहा करने, दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा पूूरे देश में सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएगा। ज्ञापन देने वालों में राहुल कश्यप, नरेंद्र कश्यप, जितेंद्र कश्यप, सोनू कश्यप, राजपाल, रनपाल, सतपाल कश्यप, प्रदीप कश्यप, अंकित कश्यप, रामगोपाल कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें