फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: आत्मबल से करो आत्मसम्मान की रक्षा

विज्ञापन
शामली अपराजिता व जैन संगठना द्वारा आयोजित ऑनलाइन सेमीनार में बेटियो को जानकारी देती डॉ रितू जैन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला के अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत चल रही कौशल विकास आनलाइन कार्यशाला के तीसरे दिन बेटियों को आत्मसम्मान रक्षा और स्वास्थ्य की शिक्षा दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना और भारतीय जैन संघटना की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में प्रशिक्षिका डा. रितू जैन ने बताया कि जीवन में कभी भी कोई अवसर कठिन हो और जब कोई आपके आत्म सम्मान को घायल करने का प्रयास करे तो अपने आत्मबल की सहायता से सामना करो। सटीक निर्णय लेकर माकूल प्रत्युत्तर दो।
विज्ञापन

प्रत्येक बेटी में कोई न कोई शक्ति है। उसे अपनी शक्ति को जानना चाहिए तथा अपने आत्मसम्मान को बढ़ाना चाहिए। जीवन में आत्मसम्मान बहुत महत्वपूर्ण है और इसे कायम रखना उससे भी ज्यादा जरूरी है। भारतीय जैन संघटना की मास्टर ट्रेनर मेेरठ की डा. अनीता जैन ने बेटियों को आत्मनिर्भरता और कौशल विकास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय की यह सबसे बड़ी आवश्यकता है। अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर समाज बदलने का प्रयास करना चाहिए।
राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत शामली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित यह दूसरी कार्यशाला चल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए उचित खानपान, नियमित व्यायाम को अपनाने के लिए कहा। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डा. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत की कल्पना तभी साकार होगी जब हर बालिका अपने जीवन के निर्णय लेने के लिए सक्षम बने। सह जिला नोडल अधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम में मोहित जैन, अजय जैन, सुनील जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो
- कार्यशाला में मैंने जीवन के नैतिक मूल्यों को समझा। जीवन में रिश्तों के महत्व के बारे में सीखा। समझा कि जीवन में सफल होने के लिए आत्म सम्मान बहुत जरूरी है।
- मैत्री जैन।
- हमें स्वयं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। संवाद करने और आत्मसम्मान की रक्षा का तरीका भी कार्यशाला में सिखाया गया। यह जानकारी जीवन के लिये बहुत महत्वपूर्ण है।
- प्रगति जैन
- इस तरह की कार्यशाला बेटियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्लेटफार्म से मिली जानकारी को जीवन में उतारने का पूरा प्रयास करूंगी। आत्मसम्मान की रक्षा का टॉपिक काफी अच्छा रहा।
- लक्षिका जैन।
- हमें दूसरों का सम्मान करना चाहिए। तभी वह भी हमारा सम्मान करेंगे। हमारे अंदर अपनी कमियों का सुधार करते हुए आगे बढ़ने की ललक होनी चाहिए और यह सोच रखनी चाहिए कि हम ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति हैं।
- नैना लाल।

अपराजिता ...मैत्री जैन।- फोटो : SHAMLI

अपराजिता...लक्षिका- फोटो : SHAMLI

अपराजिता...नैना लाल- फोटो : SHAMLI

अपराजिता... प्रगति जैन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें