फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से उपचार मिलता तो जुड़ जाती मेरी अंगुली

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। धारदार हथियार के हमले में कटी गांव लतीफगढ़ निवासी सेठपाल की दो अंगुलियां तो जुड़ गई लेकिन एक अंगुली जो पूरी तरह अलग हो गई थी वह नहीं जुड़ पाई। पीड़ित का कहना है कि यदि उसे समय पर उपचार मिल जाता तो शायद उसकी तीसरी अंगुली भी जुड़ जाती। मामले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लतीफगढ़ निवासी सेठपाल ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया था कि सोमवार की रात को घास काटने को लेकर भतीजे के साथ विवाद हो गया था। आरोप है कि भतीजे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके हाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी दाएं हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं। कटी उंगली को जेब में रखकर उसे डेढ़ घंटे अस्पताल में इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी दो अंगुलियां आधी कटी थी जिन्हें जोड़कर पट्टी कर दी गई, जबकि पूरी कटी तीसरी अंगुली नहीं जुड़ पाई।
पुलिस ने मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने बताया कि कार्रवाई न होने से वह निराश है। बताया कि यदि उसी समय से इलाज मिल जाता तो शायद उसकी तीसरी अंगुली भी जुड़ सकती थी। अभी भी सेठपाल ने कटी हुई अंगुली एक पन्नी में बांधकर अपने पास रख रखी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सचिन पूनिया ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

-----------
जांच कराकर होगी कार्रवाई
शामली। सीएमओ डॉ. वीबी ढाका ने बताया कि थानाभवन में घायल को समय से उपचार नहीं मिलने की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही सभी चिकित्साधिकारियों को इमरजेंसी, पोस्टमार्टम, डिलीवरी में किसी भी तरह की देरी एवं लापरवाही नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें