थानाभवन। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय मारुखेड़ी का दबदबा रहा। थानाभवन ब्लाक के गांव ख्यावड़ी में शनिवार को ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुई।
खेलों में प्राइमरी स्तर पर प्राथमिक विद्यालय मारुखेड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये खो-खो बालक और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर, सौ मी., 200 मी. और 400 मीटर दौड़ में अमनीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 50 मी. दौड़ में आशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सौ मीटर में सितारा ने द्वितीय स्थान और आशु ने 200 मीटर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में बालिका वर्ग में सितारा ने प्रथम और बालक वर्ग में अमनीश ने दूसरा स्थान हासिल किया। खेलों के संचालन में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा प्राथमिक विद्यालय ख्यावड़ी के प्रधानाध्यापक राज सिंह, सहायक अध्यापक प्रवीण सिंह, ब्रिजेश सिंह, दिनेश कुमार, राजेंद्र रूहेल, कर्ण पाल थानाभवन शिक्षक संघ के मंत्री राजेश कुमार, पीटीआई शोभा राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
खेलों में टाईटन, फिबियंस हाउस आगे रहे
शामली। शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद और शॉटपुट खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में टाईटन और फिबियंस हाउस का जलवा रहा।
शिक्षको ने विजेता छात्र-छात्राओं को सराहा। ऊंची कूद में विश्वजीत खैवाल, 200 मीटर दौड में उत्सव गोलियान, डिस्कस थ्रो में आदर्श चौधरी, वालीबाल में विश्वजीत खैवाल एवं उत्सव गोलियान विजेता रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य आशू त्यागी के अलावा विकास खैवाल, राखी राणा, रविंद्र, नीलम शर्मा, प्रेम संगल, तनवीर अहमद, अर्जुन शर्मा, राजीव गर्ग, रितेश गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।