फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुवैत से पति ने फोन पर बोला तीन तलाक, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 06 Oct 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति पर कुवैत से तीन तलाक बोलने का आरोप लगाया है। उसने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, पिटाई करने और देवर पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 21 मार्च 2021 को कांधला क्षेत्र निवासी वासिफ के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के करीब एक साल बाद पति, सास, ससुर, देवर और ननद ने दहेज में बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग की। पति के कुवैत जाने के बाद ससुराल पक्ष ने उसे और परेशान किया। आरोप है कि देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। 28 जुलाई को पिटाई कर एक माह में दहेज नहीं लाने पर तलाक की धमकी दी गई। विवाहिता का आरोप है कि छह सितंबर की रात पति ने कुवैत से फोन कर तीन बार तलाक बोलकर फोन काट दिया। जांच अधिकारी थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें