शामली। दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला से मारपीट की और पति ने तलाक बोल दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाने पर पति समेत पांच ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है।
शहर के मोहल्ला बरखंडी निवासी जीनत ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 23 मई 2022 को सलमान निवासी खतौली के साथ हुई थी। उससे दे एक बेटी होने के बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और धक्के देकर उसे बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। रिश्तेदारों ने समझौता कराया, लेकिन इसके बाद भी उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। इसके बाद उसे एक बेटा हुआ। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहे।
पीड़िता का आरोप है कि 12 फरवरी को पति ने उसे तीन तलाक बोल दिया। पति के भतीजे राज उर्फ हैदर उसे व उसके परिवार वालों को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाने पर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।