फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, हुआ हंगामा

Thu, 05 Feb 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नगर में युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ घर के अंदर पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली, जिस पर खूब हंगामा हुआ। विवाद बढ़ने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पति ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी लगभग पांच माह पूर्व नगर निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दांपत्य जीवन में अनबन शुरू हो गई थी। पत्नी नगर के ही मोहल्ले में रह रही थी। मंगलवार को वह घर पर पत्नी के पास पहुंचा और दोपहर के समय शादी में चला गया। युवक के अनुसार उसे सूचना मिली कि घर के अंदर पत्नी के साथ बागपत निवासी युवक है। वह मौके पर पहुंचा तथा दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। अब महिला ने अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। युवक ने मामले की सूचना डायल-112 पर दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
युवक ने पत्नी के प्रेमी पर जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगा तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया महिला ने कह दिया कि वह अपने पति को नहीं जानती और अपने प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें