फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत बच्चों का दाखिला हो

Tue, 04 Jul 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने स्कूल चलो अभियान के तहत छह से 14 वर्ष तक के बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में  स्कूल चलो अभियान के तहत जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि अभियान के दौरान शत प्रतिशत बच्चों का दाखिला स्कूल में कराया जाए।

छह से 14 साल की उम्र का कोई भी बच्चा स्कूल में दाखिले से वंचित नहीं रहना चाहिए। 31 जुलाई तक  स्कूल चलो अभियान चलाया जाए। साथ ही उन्होंने पौधरोपण के लिए प्रत्येक विद्यालय में पांच या दस छायादार पौधे लगाने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि सर्वे के दौरान 340 ऐसे बच्चे पाए गए,  जो स्कूल नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे बच्चों को जनपदीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधानों के सहयोग से चिह्नित कराकर दाखिला कराया जाएगा। बैठक में डीपीआरओ सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक एसएन सिद्दीकी और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, शामली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि हज यात्रा 2017 पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण 11 जुलाई को किया जाएगा। हज यात्रियों  को कैराना में पानीपत रोड पर मदरसा अरबिया इशाहातुल इस्लाम में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में हज यात्रियों को मेनेंजाइटिस, सीजनल इन्फलुऐंजा वैक्सीन का टीका भी लगाया जाएगा। हज यात्रियों को हाजी मौहम्मद  हाशिम, तसलीम अहमद और हाजी खुर्शीद अहमद द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें