फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हुकुम सिंह हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे’

Sun, 03 Feb 2019 11:21 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
tribute - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद हुकुम सिंह की प्रथम पुण्यतिथि उनके मायापुर स्थित फार्म हाउस पर मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश   राणा ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह उनके  प्रेरणास्रोत रहे हैं। दिलों      में हमेशा जिंदा रहेंगे। रविवार को मायापुर स्थित फार्म हाउस पर सुबह दस बजे पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर पंडित दयाराम शास्त्री ने विधि विधान से हवन यज्ञ संपन्न कराया। हवन यज्ञ में  जिला पंचायत सदस्य  अनुज चौहान व नाती शिवेंद्र उर्फ शिवा ने संकल्प कराया।
विज्ञापन


हवन यज्ञ में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक तथा सामाजिक लोगों ने भाग लिया और पूर्ण आहुतियां दी गई। इस मौके पर प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा ने बाबू हुकुम सिंह के  चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि पूर्व    सांसद बाबू हुकुम सिंह सभी के  प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने निरंतर सामाजिक जीवन में ईमानदारी के साथ काम किया है। इस क्षेत्र को विकास के नए आयाम तक पहुंचाया।

श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य रूप से शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, गंगोह विधायक   प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, चेयरमैन कैराना हाजी अनवर हसन, चेयरमैन झिंझाना नौशाद ठेकेदार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, सिल्वर बेल्स स्कूल के  चेयरमैन अजय संगल, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान, बार एसोसिएशन कैराना के पूर्व अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान, ऊंचागांव किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन जगदीश चौहान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग,  अंकित गोयल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री  मुंशाद अली चौहान, तरुण अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, भाजपायुवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  पुनीत द्धिवेदी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, पंकज शर्मा, भाजपा पश्चिमी उत्तरप्रदेश के महामंत्री  मोहित बेनीवाल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ट के जिला संयोजक मनोज चौधरी समेत  ग्राम प्रधानों में  विलियम , रामवीर, शीशपाल  रविंद्र ,गोविंद्र प्रधान, शिवकुमार , राजपाल प्रधान आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें