फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ तीन दिन में कैसे होगी 25 हजार प्रत्याशियों की कोविड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को होगी। शासन के आदेश है कि बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शामली जनपद के 25 हजार 498 प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों की जांच जिला प्रशासन कैैसे कराएगा। 72 घंटे में इतने लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग पास संसाधन और किट की व्यवस्था ही नहीं है। बता दें कि वर्तमान में रोजना 1500 से 2000 लोगाें की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने दो मई को होने वाली मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए सभी प्रत्याशी एवं उनके एजेंट, अभिकर्ता अपनी 72 घंटे अंदर की कोरोना नगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आने के निर्देश दिए है। इस रिपोर्ट के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले की रिपोर्ट की मान्य नहीं होगी। शासनादेश जारी होने के बाद प्रत्याशी और एजेंट के पास जांच कराने के बाद तीन दिन शेष है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि तीन दिन में स्वास्थ्य विभाग का 25 हजार 498 प्रत्याशियों की जांच कैसे कर पाएगा। डीएम जसजीत कौर के मुताबिक प्रत्याशियों व मतगणना एजेंटों की कोविड जांच मान्य है। प्रतिदिन 1500 से लेकर 2000 लोगों की जांच की जा रही है।
उधर, सीएमओ डाक्टर संजय अग्रवाल का कहना है कि प्रत्याशियों एवं एजेंटों का 72 घटे में जांच का आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। अगर शासनादेश प्राप्त हो भी जाता है कि 25 हजार 498 प्रत्याशियों की कोरोना जांच कराने के लिए किट्स एवं संसाधन ही नहीं है। तीन दिनों में प्रत्याशियों एवं एजेंटों की जांच कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन

नहीं होगी मतदान कार्मिकों की जांच
मतगणना में जिले में 2040 कार्मिकों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने बताया कि इनकी कोविड जांच नहीं कराई जाएगी। केवल थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर की ही व्यवस्था रहेगी।
तीन कोविड अस्पतालों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की व्यवस्था
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले के कोविड अस्पताल, जिला अस्पताल, शांतिकेयर और गंगा अमृत हॉस्पिटल में सेक्टर मजिस्ट्रेट की व्यवस्था रहेगी। अन्य अस्पतालों मं सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनाती का आदेश निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें