फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर विराजे गणपति, शुरू हुआ पूजन

विज्ञापन
शामली मौहल्ला शिव गंज मंडी में श्री गणेश जी माहाराज की पुजन करते श्रद्वांलू - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
घर-घर विराजे गणपति, शुरू हुआ पूजन
विज्ञापन

शामली। चतुर्थी पर रिद्घि-सिद्घि के दाता गौरीपुत्र गणेश मूर्ति रूप में घर-घर में विराजमान हो गए हैं। घरों में पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के साथ गणेश जी की स्थापना की गई। दस दिनों तक पूजन का क्रम चलेगा और इसके बाद गणपति जी का विसर्जन होगा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार पंडाल नहीं लगाए गए। मंदिरों में गणपति जी की पूजा कर विश्व शांति की कामना की गई।
श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव व 51वां रामलीला ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। दोनों उत्सव हर वर्ष हनुमान धाम पर भव्य और धूमधाम से मनाए जाते थे, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते सूक्ष्म रूप से मनाए गए। सर्वप्रथम भगवान गणेश का पूजन किया गया जिसमें मुख्य यजमान पूर्व डीआईजी विजय गर्ग अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर राम दरबार में सांकेतिक 51वीं रामलीला महोत्सव का झंडा पूजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान अनुज कुमार गर्ग रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, उपेंद्र द्विवेदी, उत्तम नामदेव, दिनेश पाठक, आदेश शर्मा, लोकेश शर्मा, मुकेश मैनेजर, मनोज मित्तल, वंश नामदेव, अनुराग शर्मा, अमित प्रजापति, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, इसके अलावा गणेश चौक, बुढ़ाना रोड पर रमेश चंद विश्वकर्मा के आवास पर, शिवगंज मंडी में पल्लवी मित्तल के आवास समेत घर-घर में पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बाद गणपति जी की मूर्ति की स्थापना की गई। जलालाबाद, खेड़ी खुशनाम, चौसाना, बाबरी, कांधला आदि ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी पर्व पर घरों में गणेश मूर्ति स्थापित की गई।
विज्ञापन

-----------
सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं
गणेश चतुर्थी पर शहर में हनुमान धाम पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। इसके अलावा शहर में जगह-जगह गणपति जी के पंडाल लगाए जाते थे लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते पंडाल नहीं लगाए गए। श्रद्धालुओं ने गणेश जी की मूर्ति अपने घरों में ही स्थापित कीं। परिजनों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। अनंद चतुर्दशी तक गणेश पूजन का कार्यक्रम जारी रहेगा।

शामली बुढाना रोड पर घर में गणेश जी माहाराज का पुजन करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर श्री गणेश जी माहाराज की मुर्ति पर माल्यार्ण करते प्रधान शलिल द्विवेदी व पूर्?- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर श्री गणेश जी माहाराज का पुजन करते श्रद्वांलू- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर श्री गणेश जी माहाराज की मुर्ति देखती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली गगन विहार में गणेश जी माहाराज का पुजन करती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली गणेश चौक मन्दिर में श्री गणेश महोत्सव में पुजन करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद में गणपति जी की पूजा करतीं राधा एवं प्रीति।- फोटो : SHAMLI

शामली के खेड़ी खुशनाम में गणेश जी का रूप धरे बालिका गौरी ठाकुर।- फोटो : SHAMLI

ामली के गांव लिसाढ़ में अपने पुत्र शिवा मलिक के साथ गणपति जी की पूजा करतीं रेनू देवी।- फोटो : SHAMLI

शामली के दयानंद नगर में अपने घर में स्थापित गणेश प्रतिमा के साथ कृष्टि बिंदल पुत्री आकाश बिंदल।- फोटो : SHAMLI

शामली में विनोद मित्तल अपने परिवार के साथ।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें