फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर रणवीर सिंह की श्रद्घांजलि सभा में उमड़ा हुजूम

विज्ञापन
थानाभवन में रस्म पगड़ी के दौरान मोजूद संतगण - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता ठाकुर रणवीर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं अन्य गणमान्य शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। ठाकुर रणवीर सिंह का 92 वर्ष का आयु में नौ जनवरी को निधन हो गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडी समिति परिसर में श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे महामंडलेश्वर कनक प्रभाकर सरस्वती महाराज ने कहा कि मनुष्य को वेदों, उपनिषदों के आधार पर जीवन आचरण करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद महाराज, महंत स्वामी रामदेव, योग गुरु बाबा कर्मवीर सिंह, स्वामी यशवीर सिंह, स्वामी किशोरी शरण, स्वामी विवेकानंद महाराज ने भी विचार व्यक्त किए। सत्संग टोली में बिजेंद्र शास्त्री, राकेश उपाध्याय व दिनेश पाठक की टोली ने पंडाल में भजन प्रस्तुत किए। स्व. रणवीर सिंह के बड़े पुत्र नरेंद्र राणा को पगड़ी बांधी गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय पर्यावरण विभाग सह प्रमुख आरएसएस राकेश जैन, प्रांत संघ चालक प्रेम, प्रांत कार्यवाह आरएसएस फूल सिंह, हरिशंकर संघ प्रचारक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री सुनील भराला, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, ईश्वर दयाल प्रचारक आरएसएस, केपी सिंह मंत्री पंजाब सरकार, कृष्णवेदी मंत्री हरियाणा सरकार, वाईपी सिंह, सतेंद्र सिसौदिया, श्याम सिंह राणा मंत्री हरियाणा, कमल मलिक विधायक, सुशील सिंह विधायक, केपी मलिक विधायक, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा नेता मृगांका सिंह, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय, वरुण गोयल, प्रसन्न चौधरी, हरबीर मलिक, धूम सिंह, दुष्यंत तोमर आदि ने ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्घांजलि अर्पित की। मंडलायुक्त सहारनपुर एवी राजमौलि, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, डीएम सहारनपुर अखिलेश कुमार, एसएसपी सहारनपुर एस चिनप्पा, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।

थानाभवन में रस्म पगड़ी के दौरान जन समूह- फोटो : SHAMLI

थानाभवन में रस्म पगड़ी के दौरान गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिताजी रणवीर सिंह को श्रद्वांजली देत- फोटो : SHAMLI

थानाभवन में रस्म पगड़ी के दौरान मोजूद गन्ना मंत्री सुरेश राणा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें