फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाला कंपनी डायरेक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। तीन साल पहले कंपनी शुरू कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में पुलिस कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर छह माह में लोगों को रकम दोगुनी करने का झांसा लेकर करीब 10-12 लाख रुपये जमा करा लिए थे। रकम जमा होने पर आरोपी फरार हो गए। तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एक माह पहले झिंझाना क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी मुकेश ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2017 में कैराना में सर्वहित निधि लिमिटेड के नाम से फाइनेंस कंपनी शुरू की थी। इस कंपनी से जुड़े चार लोगों ने छह माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 50-60 लोगों से 10-12 लाख रुपये जमा करा लिए थे तथा रकम लेकर फरार हो गए।
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर सर्वहित निधि लिमिटेड नाम की कंपनी के कथित डायरेक्टर जोगिंद्र निवासी रामड़ा को बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पंजीठ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सारी रकम उन्होंने खर्च कर दी है। बाकी फरार तीन आरोपियों कंपनी का एमडी शरीफ निवासी समालखा हरियाणा, अय्याज निवासी शामली और राजकुमार निवासी मवी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें