फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती से लगी आग में बुझा घर का चिराग

विज्ञापन
थानाभवन में घटना के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : shamli
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। घर में मोमबत्ती से आग लगने के कारण छह माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन साल की लड़की गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जो कि जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
विज्ञापन

गांव भैसानी निवासी शहजाद मजदूरी करता है। उसकी पत्नी ने सुबह लगभग पांच बजे बिजली चली जाने के बाद घर में मोमबत्ती जलाकर रख दी और कामकाज में लग गई। मोमबत्ती पास में ही चारपाई पर बिस्तर में सो रहे छह माह के अर्श और तीन साल की बुशरा के ऊपर गिर गई। बिस्तर में लगी आग से छह माह के अर्श की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुशरा को गंभीर हालत के चलते थानाभवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मरने वाला अर्श तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे से परिजनों व पूरे गांव में शोक फैल गया है।
तीन बहनों का इकलौता भाई था अर्श
थानाभवन। शहजाद के घर में तीन बेटियों के बाद अर्श का जन्म हुआ था। पूरा परिवार अर्श के जन्म के बाद से बेहद खुश था, लेकिन मजदूरी करने वाले शहजाद के परिवार को किसी की ऐसी नजर लगी कि एक हादसे ने उसके परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद से परिजनों कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। पुलिस परिजनों से बात करेगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें