फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में ऑनर किलिंग: पिता और छोटे भाई ने की किशोरी की गोली मारकर हत्या, लव अफेयर से नाराज होकर की वारदात

Sun, 28 Sep 2025 08:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Murder In Shamli: गांव अंबेहटा में जुल्फान ने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटी को मार डाला। वह मोबाइल पर किसी लड़के से बात करती थी। दोनों उसे बहाने से छत पर ले गए और गोली मार दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला थानाक्षेत्र के गांव अंबेहटा में पिता-पुत्र ने मिलकर 17 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। किशोरी किसी युवक से बात करती थी। इसी के चलते उसे मार डाला। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन



 

किसान जुल्फान की 17 साल की बेटी कक्षा दस में पढ़ती थी। उसका किसी लड़के से अफेयर चल रहा था। रविवार दोपहर को वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। जुल्फान और उसका बेटा छत पर बंदर भगाने के बहाने सना को ले गए और उपलों को रखने के लिए बने कमरे में ले जाकर उसे तमंचे से गोली मार दी। उसकी  मौके पर ही मौत हो गई। 


 

इसी दौरान किसी ने डायल 112 पर किशोरी की हत्या करने की सूचना दी। एसपी, एएसपी, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिता और भाई ने मिलकर किशोरी की गोली मारकर हत्या की है। उनकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी जुल्फान ने पूछताछ में बताया कि उसकी बेटी किसी युवक से मोबाइल फोन पर बात करती थी। उसे कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। किशोरी की हत्या में दूसरा आरोपी उसका छोटा भाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

ये भी देखें...
UP: मुजफ्फरनगर में एक लाख का इनामी नईम मुठभेड़ में ढेर, लूट के मामले में था वांटेड, साथी फरार; दरोगा घायल    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें