फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली आज, पुलिस प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
शामली दीपावली पर होती अतिशबाजी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। दीपावली पर पुलिस-प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैैयारी की है। सुरक्षा के साथ ही अन्य विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अगर कहीं पर आग लगने या अन्य कोई अप्रिय घटना होती है तो तत्काल उसे नियंत्रित किया जा सके। खासतौर से अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली और नगरपालिका आदि विभागों को पूरी तरह से तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में चौराहों और बाजारों में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही बाजारों में पुलिसकर्मी वर्दी में और सादे कपड़ों में पैदल गश्त कर निगरानी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली में आतंकियों के घुसने का खुफिया इनपुट मिलने के बाद त्योहारों पर खास चौकसी बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला, होटल समेत सभी स्थानों पर पुलिस के साथ खुफिया विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है। अधिकारियों की तरफ से जनता से अनुरोध भी किया गया है कि अगर कहीं पर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल उन्हें सूचना दे ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी अप्रिय घटना होने से बचाया जा सके। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहारों पर पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा ने बताया कि वैसे तो रोजाना सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी रहती है, लेकिन दीपावली के मद्देनजर इमरजेंसी की विशेष व्यवस्था की गई है।
तहसील मुख्यालय पर दमकल की गाड़ी की व्यवस्था
अग्निशमन विभाग ने आग की घटनाओं को रोकने के लिए जिला मुख्यालय के अतिरिक्त तहसील स्तर भी दमकल की गाड़ी को खड़ा किया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि विभाग के पास दमकल विभाग की तीन बड़ी और एक छोटी गाड़ी है। एक बड़ी गाड़ी आरके डिग्री कालेज के मैैदान में लगे पटाखा बाजार में 24 घंटे खड़ी की गई है। गाड़ी के साथ फायरमैनों को तैनात किया गया है। इनके अलावा एक गाड़ी कैराना में, एक गाड़ी ऊन तहसील मुख्यालय पर खड़ी की गई है। छोटी गाड़ी को अग्निशमन कार्यालय पर रखा गया है। यह व्यवस्था 27 अक्तूबर तक के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन

सीएचसी में इमरजेंसी वार्ड बनाया
पानी और सफाई की विशेष व्यस्था बनाई
दीपावली पर पानी की 24 घंटे सप्लाई रहेगी। सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पानी की निर्बाध आपूर्ति रहेगी। साथ ही साफ-सफाई पर पूरा ध्यान रहेगा। रात में पटाखा जलने से शहर में होने वाले कूड़ा-कचरे को अगले दिन जल्दी साफ कराया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
बिजली की निर्बाध आपूर्ति रहेगी
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता जेके पाल ने बताया कि दीपावली पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति रहेगी। दीपावली से पहले दिन सभी लाइनों को चेक कराया गया है। त्योहार के दिन अगर लाइन में कहीं कोई फाल्ट आता है तो उसे तत्काल ठीक कराने की व्यवस्था बनाई गई है। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है। 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों पर दे सूचना
एसपी- 945440029
एएसपी- 9454401129
सीओ सिटी- 9454401614
शहर कोतवाल- 9454404083
एसडीएम सदर- 9454417006
एंबुलेंस सेवा - 108, 102
नगरपालिका ईओ- 9412472627
फायर स्टेशन- 101, 250062, 9454418788
अधीक्षण अभियंता विद्युत : 9193330999

शामली दीपावली पर लाईटो से सजा शहर- फोटो : SHAMLI

शामली में दीपावली पर बाजार में लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली में दीपावली पर खरिदारी करती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली में दीपावली पर खरिदारी करती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली में दीपावली पर खरिदारी करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें