फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: होमगार्ड पर चालक से मारपीट का आरोप, पालिका कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 26 May 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना नगर पालिका में प्रदर्शन करते कर्मचारी-पालिका कर्मचारी
विज्ञापन
कैराना। नगरपालिका में आउटसोर्सिंग चालक के साथ नायब तहसीलदार के हमराह होमगार्ड द्वारा मारपीट और अभद्रता किए जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। पालिका में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई और माफी नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा और नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए पालिका कर्मचारियों ने बताया कि पालिका में आउटसोर्सिंग चालक मेहरबान रविवार शाम पानीपत रोड पर एंटी स्मॉग वाहन के साथ ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान वाहन तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर बंद हो गया। आरोप है कि तभी वहां पहुंचे नायब तहसीलदार के हमराह होमगार्ड ने चालक मेहरबान के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों के साथ भी गाली-गलौज की गई तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।
सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष दीपक कुमार पाहिवाल ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर संबंधित होमगार्ड द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे बाद में कर्मचारियों ने घटना के संबंध में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें