फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरा में होली में लगी आग, ग्रामीणों ने मामला सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव मंसूरा में किसी ने होली में आग लगा दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक होली जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो होली जलाने में आठ साल के दो बच्चों पर शक जताया गया। गांव के मौअज्जिज लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गांव मंसूरा में रविवार को होली में किसी ने आग लगा दी। गांव में होली जलने की सूचना पर ग्रामीण होली दहन स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा होलिका दहन की सूचना 112 डायल पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। ग्रामीणों ने दो बच्चों पर होली में आग लगाने का शक जताते हुए पुलिस को सौंप दिया। गांव के मौअज्जिज लोगों ने एकता और भाईचारे का परिचय देते हुए बच्चों के परिजनों केे हिदायत देकर मामला शांत करा दिया। ग्राम प्रधान भुटटू ने बताया की होली में आग लगाने वाले दोनों बच्चे है। गांव के प्रबुद्ध लोगों ने आपस में बैठकर समझौता कर मामले को निपटा दिया है।
एक सप्ताह पूर्व भी गांव पटनी परतापुर के मजरे अभयनगर मे दूसरे समुदाय के दो युवकों ने होली जला दी थी। उस समय भी गांव के मौअज्जिज लोगों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन अगले दिन आरोपी दोनों युवकों के हंगामा करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें