फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विधि विधान के साथ पूजन के बाद हुआ होलिका दहन

Tue, 03 Mar 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के बैंड मार्केट में होली का पूजन करते श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर से लेकर कस्बों और देहात में सोमवार को मुख्य मार्गों, चौराहों पर होली का पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं- बच्चों एवं पुरुषों ने होली की परिक्रमा करते हुए दीप प्रज्वलित करके घर परिवारों की सुख समृद्धि की मनोकामना मांगी। रात में शुभ मुहूर्त में 784 स्थानों पर होलिका का दहन किया गया।
विज्ञापन

शहर में माजरा रोड, नया बाजार, गोशाला रोड, वीवी इंटर कॉलेज मार्ग, रेलवे स्टेशन परिसर, आर्यपुरी, बुढ़ाना मार्ग, सीबी गुप्ता कालोनी, काका नगर, बरखंडी, कमला कालोनी, बड़ा बाजार समेत अनेक स्थानों पर होलिका बनाई गई। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत रखकर बच्चों के साथ होलिका स्थल पर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। होलिका की परिक्रमा करते हुए परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
महिलाओं- बच्चो और पुरुषों ने होलिका और भक्त प्रहलाद के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके गुड-आटा, बेर, मिठाई, बतासे और हार अर्पित कर पूजा की। बच्चों ने होलिका पर गोबर के बने बड़कुलों की माला समर्पित की। देर रात ढोल की थाप और होली के गीतों के साथ नाचते झूमते हुए युवाओं ने होलिका स्थल पर जमकर होली खेली। इसके बाद होलिका का दहन किया गया।
विज्ञापन


होलिका पूजन के साथ ही ग्राम देवता भूमिया खेड़ा और गृह देवता की पूजा की गई। शहर के हनुमानधाम, शिव मंदिर गुलजारी वाला, बलभद्र मंदिर, भाकूवाला मंदिर, सती वाला मंदिर, सदाशिव मंदिर समेत सभी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की। होलिका स्थल पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही।



देहात क्षेत्र के ऊन और चौसाना कस्बे में महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और बुरी शक्तियों से रक्षा की कामना की।

कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल खालापार, रायजादगान दिनतला मोहल्ला,कानूनगोयान पर मुख्य रूप से महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। एलम, भारसी भनेड़ा नाला, गंगेरू आदि गांव में होलिका स्थापित की गई। गढ़ीपुख्ता के क्षेत्र गांव मालैंडी, ताना पेलखा, राझड ,दुल्लाखेडी, भाटटू, बुंटा ,गुराना,गढी अब्दुल्ला खा, गंदेवडा ,मानकपुर ,धनैना जंधेडी आदि गांवों में होली पूजन किया गया। जलालाबाद कस्बे में देवतेश्वर महादेव मंदिर, मराठा कालीन शिव मंदिर, प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर, प्राचीन जाहरवीर गोगा म्हाड़ी स्थल में भी प्रात: से की गोगा महाराज, गोरखनाथ महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शामली के बैंड मार्केट में होली का पूजन करते श्रद्धालु । संवाद

शामली के बैंड मार्केट में होली का पूजन करते श्रद्धालु । संवाद

शामली के बैंड मार्केट में होली का पूजन करते श्रद्धालु । संवाद

शामली के बैंड मार्केट में होली का पूजन करते श्रद्धालु । संवाद

शामली के बैंड मार्केट में होली का पूजन करते श्रद्धालु । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें