फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया होली मिलन समारोह

विज्ञापन
शामली में वरिष्ट नागरिक सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रमेश विश्वकर्मा को सम्मान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया होली मिलन समारोह
विज्ञापन

शामली। सर्व सेवा सम्मान समिति द्वारा पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम में एक दूसरे को जमकर रंग गुलाल लगाया। कवि सम्मेलन में शहर तथा आसपास क्षेत्रों से आए कवियों ने होली पर्व पर कविताएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम शहर के टंकी रोड स्थित एक विवाह मंडप में सर्व सेवा सम्मान समिति के पदाधिकारियों द्वारा पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कौशिक, रमेश चंद्र विश्वकर्मा, अरविंद दृष्टा महाराज ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। विशिष्ट अतिथि उमाशंकर गर्ग, वीरेंद्र संगल, सतीश गोयल, राजकुमार तायल मौजूद रहे। कवि सम्मेलन में शहर एवं आसपास क्षेत्रों से आए कवियों ने अपनी कविताएं सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गिरधारी लाल नारंग, सचिव मुकेश तायल, विक्की जैन, यशस्वी पंवार, अमन गर्ग, जगदीश अरोरा, निखिल गोयल, सचिन अग्रवाल, श्रवण संगल, दीपक, तरुण, नवीन संगल, दीपक कौशिक, आशीष मित्तल, डिंपल शर्मा, अनिल शर्मा, अमित सैनी, हर्ष मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें