फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धारदार हथियार से वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Mon, 21 Oct 2024 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना के गांव अलाउद्दीनपुर में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। गांव अलाउद्दीनपुर में हिस्ट्रीशीटर दरियाव सिंह (52) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी भी हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। दोनों के बीच कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव अलाउद्दीनपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक का नाम दरियाव सिंह है, जो थाना झिंझाना का हिस्ट्रीशीटर था। उसका गांव के एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने धारदार हथियार से दरियाव सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी भी झिंझाना थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। एएसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी वह पकड़ में नहीं आया है।

झिंझाना के गांव अलाउद्दीनपुर में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें