शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं को जाति से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि पीठाधीश्वर योग साधना आश्रम बघरा के स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि संघ की 100 वर्ष की यात्रा बड़ी कठिनाइयों एवं चुनौतियों पूर्ण रही है। कहा कि जो लोग कहते है कि संघ का आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं था, उनको अध्ययन करने की आवश्यकता है। यदि 100 वर्ष पूर्व संघ नहीं होता तो आज भारत में हिंदू अल्पसंख्यक होते। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन का पाठ केवल हिंदुओं को पढ़ाया गया। हमें देश में आने वाले संकट को भांपते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज विधर्मी हमारे देवी-देवताओं के नाम से अपने कारोबार को चला रहे हैं, जिसका हमें विरोध करना चाहिए।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक भूपेंद्र ने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. केशवराम बलिराम हेडगेवार द्वारा 100 वर्ष पूर्व जिस संघ रूपी बीज को रोपा गया था वह आज वट वृक्ष के रूप में समूचे हिंदू समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। आज संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। कुटुंभ प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य है।
इस अवसर पर मेरठ प्रांत की नव दंपती प्रमुख मुकेश चौधरी, सुखवीर सिंह, अर्जुन मंगल, महेश सिरोही, अनुपमा, अशोक गर्ग, अरविंद ऐरन, शिवकुमार धीमान, पंकज मंगल, जितेंद्र शर्मा, बबीता, आदेश कुमार, वेदप्रकाश, अजीत गोयल, राकेश खोटियान, दीपक रुहेला, सुक्रमपाल, विकास, जेसिफा चौहान, नरोत्तमा, प्रीतम सिंह, विकास कौशिक मौजूद रहे। अध्यक्षता शैलेंद्र और संचालन आदेश शर्मा ने किया।
शामली के सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हिंदू सम्मेलन में बोलते संघ के विभाग प्रचारक भुपे
शामली के सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हिंदू सम्मेलन में बोलते संघ के विभाग प्रचारक भुपे