शामली के रेलपार में मुजफ्फरनगर में सपा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन व हनुमान चालीसा का पाठ करने
शामली। भाजपा नेता संगीत सोम द्वारा फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को लेकर दिए गए बयान के बाद मुजफ्फरनगर के सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की प्रतिक्रिया से हिंदू रक्षा दल में आक्रोश है। मंगलवार को शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर शहर के मोहल्ला रेलपार से हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर में सपा कार्यालय पर प्रदर्शन और हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान आदर्श मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।
हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने भाजपा नेता संगीत सोम पर बेहद गलत टिप्पणी की है, जिसे हिंदू रक्षा दल किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ताओं को समझाने के बाद छोड़ दिया गया।
इस दौरान हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह मलिक, नवीन शर्मा, सोनू शर्मा, नितिन शर्मा, शंकर, नीटू, सुबोध कुमार शामिल रहे।