फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हिंदू संगठनों ने थानाभवन-झिंझाना मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। गांव लव्वा दाउदपुर गांव के गन्ने के खेत से शनिवार की सुबह संरक्षित पशु के अवशेष मिलने से माहौल गर्मा गया। शिवसेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और चौसाना-थानाभवन मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए 24 घंटे के अंदर खुलासा नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि ईख के खेत में संरक्षित पशु के अवशेष पड़े हैं। वध करके अवशेषों को डाला गया है। मामले का पता थाना पुलिस के अलावा एसओजी टीम मौके पर पहुंची। अवशेषों को कब्जे में लेकर पशुपालन विभाग की टीम के सहयोग से जांच को भिजवाया गया।
दोपहर बाद इसका पता लगने पर हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हंगामा किया। चौसाना-थानाभवन मार्ग पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि आए दिन तस्कर पशुओं का वध कर रहे हैं लेकिन पकड़े नहीं जा रहे। उन्होंने मांग उठाई कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। पुलिस ने खेत से अवशेष भी बरामद किए। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर जाम खोला गया। इस दौरान वाहन चालक भी परेशान रहे। शिवसेना मंडल महासचिव बलिस्टर छाछियान, योगेंद्र कुमार, नीरज, श्रवण कुमार, दीपक, अंकित, रामनाथ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वर्जन


अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस और एसओजी टीम दबिश दे रही हैंं। रामसेवक गौतम, एसपी शामली


जाम की वजह से एक घंटा परेशान रहे यात्री
थानाभवन-झिंझाना मार्ग पर जाम लगाने के कारण चौसाना थानाभवन मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। करीब एक घंटा जाम रहा। इस दौरान यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन में मौजूद यात्री परेशान रहे। बाद में पुलिस ने किसी तरह आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें