हिंदी सभी भाषाओं की है सिरमौर : डॉ. अनुराग शर्मा
शामली। शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिक्षकों ने हिंदी के उत्थान और विकास की जानकारी दी। गोष्ठी में डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया की हिंदी सभी भाषाओं की जननी है और देश की सभी भाषाओं की सिरमौर है।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली में हिंदी दिवस पर छात्रों ने पोस्टर, वीडियो, कहानी लेखन, दोहा वाचन, कविता वाचन प्रतियोगिता में विचार व्यक्त करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिंदी शिक्षकों के सम्मान, स्वाभिमान का दर्जा बनाए रखने के लिए स्लोगनों का सहारा लिया। कक्षा 10 के छात्र केशव, दीपाली, ईशान, वंश, आमिर व मरियम और कक्षा आठ के छात्र तन्वी, राघव, कृष्णा अग्रवाल आदि ने हिंदी के महत्व और उत्थान पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने प्रार्थना सभा में हिंदी के महत्व और विकास के बारे में बच्चों का मार्गदर्शन किया। वीवी इंटर कॉलेज शामली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हिंदी की विकास यात्रा विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य एसके आर्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया की हिंदी सभी भाषाओं की जननी है और तथा भारतवर्ष की सभी भाषाओं की सिरमौर है। हिंदी अध्यापक नरेंद्र शर्मा ने बिना अपनी भाषा की उन्नति के कोई उन्नति संभव नहीं है। स्काउट प्रभारी प्रमोद कुमार और प्रधानाचार्य एसके आर्य ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्रों को हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करते हुए अपने आसपास के लोगों को हिंदी के महत्व के प्रति जागरूक करना चाहिए। खेल शिक्षक अमरपाल ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर गुरदास सिंह, अर्जुन राम, प्रदीप आर्य, राजीव गोयल, संदीप मित्तल, शाहिद, मनु कंडवाल, सुशील, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज शामली में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता आचार्य सोमदत्त आर्य ने हिंदी की राष्ट्रीय आवश्यकता और समारोह की प्रासंगिकता की जानकारी दी। कवि प्रीतम सिंह प्रीतम ने राष्ट्र भाषा हिंदी को समर्पित काव्य पाठ से खूब प्रेरित किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने कहा कि हिंदी संस्कृति और राष्ट्रीयता का अस्तित्व भाषा है। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई, जिसके विषय नारी धर्म और भय बिनु होइ न प्रीति रखे गए। तरूण वर्ग में देवांक वत्स प्रथम, सौरव कुमार द्वितीय और मानव नामदेव तृतीय रहे। किशोर वर्ग में शिवम भारद्वाज प्रथम, यश ठाकुर द्वितीय और हर्ष धीमान तृतीय स्थान पर रहे। देव कुमार, आर्यन सैनी, जतिन मलिक, लक्ष्य कुमार, आकाश गुप्ता और आशुतोष शर्मा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य अशोक सोम, पवन कुमार, मोहर सिंह, वसीम खान, सुखदेव सैनी, मधुबन शर्मा, नीटू कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, सुभाषचंद, अरविंद कुमार, योगेंद्र कुमार, सुनील टम्मी, संजीव लोहान, रवि संगल, भूषण जिंदल, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन आचार्य ब्रिजेश कुमार ने किया।
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने हिंदी दिवस की जानकारी दी। इस अवसर पर स्लोगन लेखन, कविता पाठ, भाषण और संवाद प्रतियोगिताएं हुई। सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली में हिंदी दिवस पर निबंध लेखन, कविता लेखन और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा कहा कि हमारी राष्ट्र भाषा तथा मातृ भाषा हिंदी है। राष्ट्र का विकास एवं गौरव हम हिंदी से ही प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर रामनाथ, शिवकुमार, फूलकुमार, साकेत निर्वाल, सोनिया,अंजलि जैन, नीतू, लक्ष्मी गर्ग, संजना गर्ग, छवि शर्मा, उमा देवी, अमित कुमार, मोहित मित्तल, हरीश नामदेव आदि मौजूद रहे।
संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में वाद-विवाद, स्लोगन, कविता पाठ, सुलेख, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं हुई। प्रबंधक सुमित निर्वाल, तन्मय निर्वाल, प्रधानाचार्या रचना सिंह ने बच्चों से कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और मूल्यों को संजोए रखती है।
मातृभाषा का सभी को सम्मान करना चाहिए
बीएसएम स्कूल मेें हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका निशा भाल ने कहा कि भाषा ही हमारी उन्नति के मूल में है। इसलिए अन्य भाषाओं के साथ अपनी मातृभाषा हिंदी का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर सूर्यवीर सिंह, छाया सिंह, नीरज कौशिक, सुनीता चौधरी, सीमा शर्मा, पूनम नामदेव आदि मौजूद रहे।
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग ने छात्राओं को बताया कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। इस अवसर पर अलका संगल, मीनाक्षी, अनीता, बलजीत कौर, प्रीति सिंह, तहजीब जहां आदि मौजूद रही।
वीवी डिग्री कालेज में हिंदी दिवस पर प्राचार्या डॉ. मंजू मगन के निर्देशन में डॉ. मृदुला जैन, डॉ. अनुप्रीता के संयोजन में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय हिंदी मेरी पहचान रहा। निर्णायक मंडल में गिरीश नारायण यादव व डॉ. छवि रहे। प्रतियोगिता में रितिका प्रथम, मानसी द्वितीय व तनिष्क बंसल तृतीय रहे। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नीना छोकरा, डॉ. प्रताप कुमार, पूजा रॉय, जयविंद्र तोमर, डॉ. बबली, नारायण सिंह, निर्भय सिंह, नवनीत गर्ग, ऋचा भारद्वाज, डॉ. अरविंद कुमार व अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
शामली स्कॉटिस स्कूल में हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI
शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पअर्पित करत- फोटो : SHAMLI
शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज में हिन्दी विवस पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में भ?- फोटो : SHAMLI
शामली सत्यनारयण इन्टर कॉलेज में हिन्दी विवस पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेते छात्?- फोटो : SHAMLI
शामली माहाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते- फोटो : SHAMLI