फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की बरामदगी के लिए हाईवे किया जाम

Sun, 22 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद।  खेत में मजदूरी करने गई महिला को जबरन उठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला की बरामदगी की मांग को लेकर भाकियू (अंबावत गुट) के नेतृत्व में लोगों ने हंगामा प्रदर्शन किया और दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब लोगों ने जाम खुलने दिया।  
विज्ञापन


कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला सकाजीपुरा निवासी अतीक का निकाह आठ साल पूर्व मुजफ्फरनगर के गांव दतियाना निवासी मुनीजा से हुआ था। उसके बाद मुनीजा ने दो बच्चों को जन्म दिया।

तीन दिन पूर्व जब मुनीजा खेत में मजदूरी करने गई, तो कुछ लोग जबरदस्ती उसको उठाकर ले गए। अतीक ने उसी दिन पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मुनीजा को उसका पूर्व पति शमीम पुत्र शफाकत ग्राम दतियाना मुजफ्फरनगर अपने साथियों सहित अगवा करके ले गया है। इसके बाद पुलिस ने मुनीजा की बरामदगी के लिए कोई प्रयास नहीं किया, जिसके चलते शनिवार शाम भारतीय किसान यूनियन (अंबावत गुट ) के जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह, चौधरी इंतजार ,जाहिद , शकील मास्टर ,देश बंधु शर्मा आदि ने पीड़ित परिवार के साथ जलालाबाद में भारतीय स्टेट बैंक के सामने सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। इस कारण हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची थानाभवन थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल, चौकी प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष का कहना था कि मामले में एनसीआर दर्ज की जा चुकी है, पुलिस कार्रवाई कर रही है। मुनीजा की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं आरोपी शमीम महिला का पहला पति है। 

वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा कि आचार संहिता लगी है, इसलिए हाईवे जाम करना कानून अपराध है। तब जाकर करीब आधा घंटे बाद जाम खोला जा सका। महिला के परिवार सहित लोग घर लौट गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें