फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार की तेज गति व लाइव वीडियो बना मौत का कारण

Fri, 24 Feb 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना, कांधला (शामली)। तीन दोस्तों की हादसे में दर्दनाक मौत का कारण कार की तेज गति और लाइव वीडियो बना। हादसे में घायल दो युवक मुजफ्फरनगर और मेरठ अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। हादसा होने से कुछ मिनट पहले कार सवार युवकों ने लाइव वीडियो चलाकर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
विज्ञापन

इस वीडियो में शामली रोड मन्ना माजरा, कैराना व ऐरटी की लोकेशन भी आ रही है। कैमरे का फोकस कार के स्पीड मीटर पर किया तो स्पीड भी 140 किलोमीटर प्रति घंटा दिखा रही है। लाइव वीडियो के अंत में दो युवकों के चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों के शव घर पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक ही मोहल्ले से तीन जनाजे उठे तो हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल के बीच शवों को दफनाया गया।
-
- अपने साथ दूसरों की जान भी डाल रहे खतरे में
कार चलाते समय मोबाइल फोन पर या तो बात कर रहे होते हैं या फिर मैसेज देख रहे होते हैं। ऐसा करते समय वो ये भूल जाते हैं कि वो सड़क पर अकेले नहीं हैं। सड़क पर दूसरे वाहन भी मौजूद रहते हैं। इससे हम अपने साथ दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल देते हैं। मोबाइल का उपयोग करते समय सड़क पर ध्यान नहीं होता और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

-
वाहन चलाते समय लाइव वीडियो बनाना खतरनाक
अक्सर युवा वाहन चलाते समय लाइव वीडियो बनाने लगे हैं, जो बेहद खतरनाक है। लाइव वीडियो में ध्यान भटकते ही जान चली जाती है। इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही अभिभावकों को भी अपने बच्चों को समझाना चाहिए कि वाहन चलाते समय मोबाइल को दूर ही रखें। लाइव वीडियो तो बिल्कुल न बनाएं।
-
आदिल के है छोटे-छोटे तीन बच्चे
कैराना। सड़क हादसे में मौत का शिकार बना आदिल ट्रक चलाता था। मंगलवार को वह ट्रक से नेपाल से कांधला आया था। आदिल के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। आदिल की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। शोएब अपने पिता की टेलर की दुकान पर काम करता था। जबकि सादिक दिल्ली में अपने पिता की हकीम की दुकान पर काम करता था। वह भी मंगलवार को दिल्ली से कांधला घर आया था। सादिक व शोएब दोनों ही अविवाहित थे। कांधला के एक ही मोहल्ले में तीन युवकों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें