फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसआरपी के लिए दिसंबर तक की मिली मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग को प्लेट की बुकिंग हेतु सभी निर्माता कंपनियों की वेबसाइट का कॉमन लिंक 15 दिन में तैयार करने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए शासन ने वाहन स्वामियों को राहत दी है। एक दिसंबर तक प्लेट नहीं लगवाने पर वाहन संबंधी सभी कार्यों पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही परिवहन विभाग को प्लेट की बुकिंग हेतु सभी निर्माता कंपनियों की वेबसाइट का कॉमन लिंक 15 दिन में तैयार करने को कहा गया है।
वाहनों पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने और अन्य जालसाजी रोकने के लिए शासन ने पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य किया है। शासन के निर्देश पर सोमवार से उन सभी वाहनों के कार्यों पर रोक लगा दी गई थी, जिन वाहनों पर यह नंबर प्लेट नहीं लगी है। इससे वाहन स्वामियों और चालकों के सामने व्यावहारिक परेशानी बन गई थी। शासन ने इस समस्या को देखते हुए वाहन स्वामियों को राहत देते हुए नई गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि नई गाइड लाइन के अनुसार अब एक दिसंबर तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने पर उस वाहन संबंधी सभी तरह के कार्यों पर रोक लगाई जाएगी। शासन ने परिवहन विभाग से कहा है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट निर्माता कंपनियों द्वारा अलग-अलग वेबसाइट जारी की गई है। लोगों की सुविधा हेतु हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग हेतु सभी संस्थाओं का कॉमन लिंक 15 दिन में तैयार कराए और यह लिंक परिवहन आयुक्त की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाए। नंबर प्लेट की बुकिंग के बाद आवेदक के मोबाइल पर एसएमएस भेजने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। नंबर प्लेट की वेबसाइट के प्रथम पृष्ठ पर प्लेट की कीमत प्रदर्शित की जाए ताकि कीमत को लेकर पारदर्शिता बनी रहे। एक अप्रैल 2019 से पूर्व के पंजीकृत एवं संचालित 7500 किग्रा व उससे अधिक भार क्षमता वाले वाहनों में नंबर प्लेट लगाने का कार्य 28 फरवरी तक पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें