फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता प्रतियोगिता में प्रखर और विशाल अव्वल

विज्ञापन
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में हिंदी दिवस पर आनलाइन कार्यक्रम आयोजित करके हिंदी के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को करनाल रोड स्थित राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के मौके पर 90 छात्रों ने ऑनलाइन लघु कविता प्रतियोगिता में प्रथम जूनियर ग्रुप में पहला स्थान प्रखर शर्मा, द्वितीय स्थान शेखर शर्मा एवं तीसरा स्थान मोइन ने प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान विशाल चौहान, द्वितीय स्थान आशीष कुमार और तीसरा स्थान राजबाला ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए अथक प्रयास किए जाएंगे। दो ग्रुप में आयोजित प्रतियोगिता प्रथम जूनियर ग्रुप में कक्षा-6 से कक्षा-10 तक और द्वितीय सीनियर ग्रुप में कक्षा-11 से 12 तक के छात्रों को शामिल हुए। निर्णायक मंडल में डॉक्टर रवि खन्ना, संतलाल राम, श्रवण, रजनीश कुमार, प्रमोद, दिनेश निर्णायक ग्रुप में शामिल रहे। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल बनत में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से हिंदी दिवस समारोह विद्यालय के प्रबंधक श्याम पाल सिंह ने सभी छात्र छात्राओं और अध्यापकों को शुभकामनाएं दी। हिंदी विभाग के अध्यक्ष राजीव कुमार तोमर ने बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से भाषण वीडियो एवं निबंध और अनुच्छेद प्रतियोगिताएं आयोजित करा कर बच्चों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक किया।
शहर के बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि के रुप में मधुबन शर्मा ने हिंदी के प्रचार-प्रसार व प्रयोग पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नीटू कश्यप ने हिंदी के महत्व प्रकाश डाला। आचार्य प्रीतम सिंह ‘प्रीतम’ और सोमदत्त आर्य ने हिंदी को समर्पित कविता सुनाई। मुख्य रूप से आचार्य मोहरसिंह, ब्रिजेश कुमार, अंकुर, पुष्पेंद्र शर्मा, नरेश, अंकित भार्गव, सचिन, प्रमोद मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने की। संचालन सोमदत्त आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने निबंध और कविता पाठ किया
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन में हिन्दी दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने हिंदी भाषा के विषय में नारे, निबंध, कविता पाठ किया। बाल मंथन कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी ऑनलाइन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किए गए। प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने हिंदी भाषा के कविता पाठ किया। स्लोगन लेखन में वैष्णवी, महविस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विचार विमर्श में इसराना कक्षा-8 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में कक्षा-7 से मुस्कान, कक्षा-8 से सारिका तथा कविता पाठ में कक्षा-6 से प्रिया, कविता पाठ में करीना तथा सावेज ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें