फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग की सूचना नहीं दी तो कार्रवाई

Sun, 14 Feb 2016 12:28 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शादी-विवाह में हर्ष फायरिंग को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। इसके लिए सीओ ने बैंक्वेट हॉल संचालकों की बैठक लेकर हर्ष फायरिंग पर होने पर पुलिस को तुरंत सूचना देने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


दरअसल, ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान हर्ष फायरिंग में बालक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अब शादियों में होने वाली हर्ष फायरिंग पर भी प्रशासन गंभीर हुआ है। शनिवार को सीओ शामली निशांक शर्मा ने शहर के बैंक्वेट हॉल संचालकों की बैठक ली। इस दौरान सीओ ने कहा कि मैरिज होम में होने वाली शादियों का पूरा लेखा जोखा रखना होगा। साथ ही दस बजे के बाद डीजे पर पूरी तरह से बैन रहेगा, इसकी जिम्मेदारी बैंक्वेट हॉल संचालकों की होगी।

 सीओ ने कड़े निर्देश दिए कि यदि बाराती हर्ष फायरिंग करते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी होगी। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था करना बैंक्वेट हॉल संचालक की जिम्मेदारी होगी। सीओ ने कहा कि अक्सर शादी में आने वाले लोग अपनी गाड़ियों को सड़क पर ही पार्क कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या बनती है।
विज्ञापन


सीओ निशांक शर्मा ने कहा कि यदि कही बारातियों में झगड़ा हो जाता है, तो इसकी सूचना भी मैरिज होम संचालकों को पुलिस को देनी होगी। यदि कोई मैरिज होम संचालक इन निर्देशों का पालन नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कोतवाली डीपी सिंह, मैरिज होम संचालक राहुल, सोमदत्त, दीपक वर्मा, रजनीश कुमार, मोहकम सिंह, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें