फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में बनेगा हर्बल गार्डन, कवायद शुरू

Wed, 25 Dec 2024 06:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। औषधीय पौधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला अस्पताल परिसर में हर्बल गार्डन तैयार कराया जा रहा है। इसकी कवायद शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

औषधियों पौधों का काफी महत्व है। इसे लेकर जागरूक करने के लिए सरकार ने हर्बल गार्डन स्थापित करने की योजना शुरू की है। इसके तहत जिला अस्पताल परिसर में गार्डन तैयार कराया जा रहा है। गार्डन तैयार हो जाने के बाद आने वाले मरीजों को औषधीय पौधों के गुण, विशेषता और बीमारी में प्रयोग किए जाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें इन पौधों को लगाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। पौधों के देखरेख के लिए एक माली की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा का कहना है कि हर्बल गार्डन स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही गार्डन स्थापित कर दिया जाएगा।
ये पौधे लगाए जाएंगे

हर्बल गार्डन में 30 तरह के औषधि पौधे लगाए जाएंगे। जिनमें आंवला, गुड़हल, गिलोय, अश्वगंधा, शतावरी, एलोवेरा, हल्दी, ब्राहमी, मंडूकपर्णी, भूम्यामलकी, अदरक, तुलसी, वासा, एरंड, निर्गुंडी, बला, हड़जोड़, लेमनग्रास, पत्थरचट्टा, मकोय, करीपत्ता, पुनर्नवा, भृंगराज, चित्रक, मेंहदी, स्टीविया, सुदर्शन, लाजवंती, अजवाइन, अपामार्ग, कालमेघ, सदाबहार शामिल है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें