फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लोगों में मिला हेपेटाइटिस-सी का वायरस 

Wed, 24 Aug 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
हेपेटाइटिस सी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना के अलीपुर और कांधला के डांगरोल में हेपेटाईटिस सी का वायरस लोगों के खून में समा चुका है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में तो इसकी पुष्टि हुई ही थी। अब दिल्ली की हेपेटाइटिस लेबोरेट्री माइक्रो बायलॉजी डिवीजन में भेजे गए साठ लोगों के ब्लड सैंपल में भी इसकी पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


अलीपुर और डांगरोल में हेपेटाइटिस-सी का प्रकोप फैला हुआ है। इस बीमारी के चलते धीरे-धीरे दर्जनों लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में कैंप लगाकर मरीजों की जांच की थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोकल स्तर पर की गई जांच में 100 से अधिक लोग हेपेटाइटिस-सी पॉजेटिव पाए गए थे। 

सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस जांच को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानते हुए सेकेंड जांच कराने के लिए साठ लोगों के ब्लड सैंपल को दिल्ली की हेपेटाइटिस लेबोरेट्री माइक्रो बायलॉजी डिवीजन में भेजे थे। जहां एचओडी माइक्रो बायलॉजी डिवीजन, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पार्थ रक्षित, सहायक निदेशक डॉ. चारु प्रकाश ने इन सैंपलों की जांच की। जिसमें सभी साठ लोगों के अंदर हेपेटाइटिस-सी वायरस के होने की पुष्टि हुई है। दिल्ली से इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट जाने के बाद नहीं लिया एक्शन
हेपेटाइटिस-सी से हुई मौतों को लेकर जिले में बवाल मचा हुआ है। इसी के चलते लोगों ने जमकर हंगामा किया था। मामला शासन में गूंजने के बाद आखिरकार लोगों की जांच की गई थी और बाद में कुछ मरीजों की जांच के ब्लड सैंपल दिल्ली भेजे गए। सूत्रों की मानें तो कई दिन पूर्व यह रिपोर्ट आ गई थी, लेकिन आज तक सीएमओ ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी और न ही मरीजों के उपचार की कोई योजना बनाई। 

दिल्ली कराया जाएगा सभी का इलाज 
सीएमओ ने अभी तक रिपोर्ट प्रेषित नहीं की है। यदि रिपोर्ट में हेपेटाइटिस-सी पॉजिटिव आया है तो मरीजों का उपचार दिल्ली भेजकर कराया जाएगा। यदि मरीज वहां नहीं जा पाएगा तो एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जाएगी - मधु सक्सेना, एडी हैल्थ सहारनपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें