शामली। लायनेस क्लब शामली की अधिकारिक यात्रा के दौरान लायनेस की ड्रिस्टिक चेयरपर्सन निशी जैन ने लायनेस क्लब शामली के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है।
रविवार को हनुमान रोड एक रेस्तरा में सहारनपुर से लायनेस क्लब की ड्रिस्टिक चेयरपर्सन निशी जैन, जोन चेयरपर्सन उर्मिला गोयल का अधिकारिक यात्रा के दौरान शामली पहुंचने पर अध्यक्ष रश्मि गर्ग, सचिव मधु अग्रवाल ने स्वागत किया गया। मधु ने क्लब द्वारा कराए गए सेवा कार्यों एवं कोषाध्यक्ष किरन जैन ने आय व्यय की रिपोर्ट पढ़ी।
क्लब की जोन चेयरपर्सन उर्मिला गोयल ने सेवा कार्यों से प्रेरित होकर प्रशंसा की। क्लब की ड्रिस्टिक चेयरपर्सन निशी जैन ने गरीबों की सेवा को भगवान की सेवा के समान है। कहा कि संस्था को गरीब की मदद के लिए प्रोजेक्ट बनाए। सेवा कार्यों मे कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए। क्लब की अध्यक्षा रश्मि गर्ग सचिव मधु अग्रवाल ने क्लब की अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।