फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर एक-एक घंटे बंद रहेगा भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर एक-एक घंटे बंद रहेगा भारी वाहन
विज्ञापन

शामली। बाइक और स्कूटी से स्कूल जाने वाले नाबालिग छात्र और छात्राओं पर प्रशासन की नजरें टेढ़ी हुई है। डीएम ने साफ कर दिया नाबालिगों के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग और यातायात नियम तोड़ने वालों पर अब सख्ती की जरूरत है। प्रधानाचार्यों के अनुरोध पर सुबह स्कूल खुलने और अवकाश के समय दोनोें वक्त एक-एक घंटा बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
यातायात व्यवस्था और सड़क हादसे रोकने के लिए डीएम ने सोमवार को यातायात, परिवहन निगम पुलिस ,शिक्षा विभाग के अफसरों और स्कूल कालेज संचालक, प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई थी। इसमें बैठक में डीएम अखिलेश सिंह ने प्रधानाचार्यों से कहा कि देखा जा रहा है कि कम उम्र के बच्चे भी स्कूटी, बाइक से स्कूल जाते और आते हैं। इस पर अंकुश लगना चाहिए। संचालकों ने कहा कि वे अपने स्कूलों में नाबालिग बच्चों को वाहनों के साथ प्रवेश नहीं करने देते। गेट पर ही उनकी नो एंट्री है। ये बच्चे स्कूल के आसपास ही अपने वाहन खड़े करके आ जाते हैं। ऐसे में वह भी कुछ नहीं कर सकते। इस पर डीएम ने यातायात और परिवहन निगम अफसरों से साफ कहा कि अब बहुत हो गया अब सख्ती करें। वाहनों का चालान करें। उनके परिजनों को बुलाएं तभी ये सब रुकेगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों के अनुरोध पर डीएम ने एएसपी को निर्देश दिए कि प्रात: स्कूल के टाइम एवं दोपहर स्कूल की छुट्टी के समय एक- घंटा बड़े वाहनों का चालन मुख्यमार्गों पर रोका जाए, जिससे स्कूली वाहनों और साइकिल पर जाने वाले बच्चों को निकलने में कोई दिक्कत ना हो। समय तय कर पूरे प्लान के साथ ये व्यवस्था जल्द लागू करने को कहा गया है। इस अवसर पर एएसपी राजेश श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय भटनागर, एआरटीओ मुंशीलाल, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह,आदि अधिकारी एवं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
11 ब्लैक स्पॉट
एआरटीओ ने बताया गया कि एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा जिले में 11 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जिन पर सड़क सुरक्षा से संबंधित बोर्ड स्ट्रीप लगाई जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से कि प्राइवेट हॉस्पिटल व सभी सामुदायिक केंद्रों पर इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रखे जाने के लिए निर्देशित क्या जा चुका है।
तेजी से दौड़ती हैं रोडवेज बसें
सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि सुरक्षा के लिहाजा से अधिकांश स्कूल वाहनों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस सिस्टम लगा दिए गए हैं। कुछ प्रधानाचार्यों ने शिकायत दर्ज कराई कि रोडवेज बसें तेजी से दौड़ती हैं, जिससे स्कूली बसों के साथ दुर्घटना की संभावना रहती है।
विज्ञापन

समय पर मिले छुट्टी की सूचना
बैठक में कुछ प्रधानाचार्यों द्वारा बताया गया कि किसी विशेष हालात में अवकाश होने की सूचना समय पर नहीं मिलती. जिससे वह भी समय पर अभिभावकों तक मेेेसेज नहीं दे पाते और दिक्कत होती है। इस संबंध में बीएसए ओर डीआईओएस को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें