फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दोपहर में हुई झमाझम बारिश, उमस और गर्मी से नहीं मिली राहत

Sun, 26 Jul 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना में बारिश के दौरान मस्ती करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में दोपहर को 15 मिनट तक रिमझिम बारिश होने के बाद भी लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिली। शाम तक बादल छाए रहे लेकिन तापमान में बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह को बादल छाए रहे। साढ़े छह बजे बारिश की पांच मिनट तक फुहारें पड़ने के बाद थम गई। दस बजे तेज धूप निकली। दोपहर में डेढ़ बजे फिर से काले बादल छा गए। बादलों ने झमाझम बरसना शुरू किया। 15 मिनट तक हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद शाम तक बादल छाए रहे लेकिन गर्मी व उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। झिंझाना में तेज बारिश होने से गलियों व बाजारों में पानी भर गया।
बादलों को देखकर रात में बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि रविवार को बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें