फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश

विज्ञापन
शामली बरसात में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
तेज बारिश से और ठंडा हुआ मौसम
विज्ञापन

शामली/थानाभवन/कैराना/गढ़ीपुख्ता/कांधला। जनपद में रविवार शाम को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश आई। हवाओं के चलने से बाग में आम की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं, शामली क्षेत्र में गन्ने की कटाई व छिलाई बाधित हो गई है।
रविवार को दिन में कभी बादल तो कभी तेज धूप का सिलसिला चलता रहा। शाम को छह बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश तेज होने से खेतों में पानी भर गया है। इससे शामली क्षेत्र में गन्ने की कटाई और छिलाई का काम बाधित हो गया है। गांव खेड़ीकरमू निवासी जयपाल शर्मा ने बताया कि इस समय चीनी मिल का पेराई सत्र अंतिम चरण में चल रहा है। ऐसे में बारिश होने से गन्ने की कटाई और छिलाई का काम थम गया है। गांव बधेव के किसान अक्षय देशवाल ने बताया कि बारिश से फसलों को नुकसान तो नहीं है, लेकिन इस समय मिल का सत्र अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में किसानों का पूरा ध्यान खेत में खड़े गन्ने को मिल में पहुंचाने पर है। बारिश होने से गन्ने की छिलाई और उसे भरकर ले जाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। तेज हवा चलने से बागों में आम की फसल को नुकसान हुआ है। बाग ठेकेदार मोहल्ला खैल निवासी रईस और मोहल्ला रायजादगान निवासी अनीस ने बताया कि रविवार को बारिश के साथ आई तेज बारिश से आम की फसल को नुकसान हुुआ है। इसी तरह थानाभन और जलालाबाद में भी आम की फसल को नुकसान की संभावना जताई जा रही है। आम बागानों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार आंधी तूफान में नुकसान हो चुका है। गढ़ीपुख्ता में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। थानाभवन क्षेत्र में बारिश हुई है, लेकिन हवा तेज नहीं थी। इसके अलाव कैराना, झिंझाना समेत पूरे जिले में तेज बारिश हुई है। देर शाम तक भी रुक रुक कर बारिश का क्रम जारी है।

शामली में शाम के समय मौसम में छाए बादल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें