शामली। बागपत में आयोजित इंटर क्लब बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने पदक जीते। मंगलवार को स्कूल में लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य मीनू संगल ने बताया कि बागपत में इंटर क्लब बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 16 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने भाग लिया। जिसमें हार्दिक गोयल ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग भार वर्ग में हर्ष, रिषभ अर्शदीप, वंश आर्यन, वैभव, आमिर ने सिल्वर तथा प्रयाग, सुयश, सूर्यप्रताप, गौरव विशाल ने कांस्य पदक जीता।
मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों का स्कूल में स्वागत किया गया। मौके पर अरविंद शर्मा, हरिपंत, विशाल तायल, अनिल मलिक, कुलदीप कुमार, मनोज आर्य, मदनपाल सिंह, सुनील कुमार, विजय, आशा सेठ, दीपा, प्रतिभा सिंह, बीआर मलिक, उषा आर्य, अंजू पंवार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।