फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा नाजुक है दिल, इसे संभालकर रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा नाजुक है दिल, इसे संभालकर रखें
विज्ञापन

शामली। दिल की बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के मकसद को लेकर हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ्य और दिल को स्वस्थ रखना बड़ी चुनौती है। दिल को दुरुस्त रखने के लिए खुद को ही सावधानी बरतनी होगी। दिल की बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक रहना होगा, तभी पूरी जिंदगी आराम से जी सकेंगे।
जनपद शामली की बात करें तो 2011 में जिला बना था, लेकिन अभी तक जिला संयुक्त चिकित्सालय अभी चालू नहीं हुआ है। साथ ही जिला अस्पताल के तौर पर चल रही सीएचसी शामली में कोई हृदय रोग विशेषज्ञ भी नहीं है। चिकित्सकों का कहना है दिल को सबसे ज्यादा खतरा तनाव से होता है। इसके अलावा अनियमित होती जा रही दिनचर्या, गलत खानपान, प्रदूषण आदि भी दिल की बीमारियों को बढ़ाते हैं। अब कम उम्र में भी दिल की बीमारी बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान, व्यायाम और तनाव मुक्त रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय रोगों से बचाव के लिए यह करें
नियमित रूप से व्यायाम करें।
ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन न करें।
कम वसा वाले भोजन का सेवन करें।
संतुलित आहार लें।
ताजे फल और सब्जियां खाएं।
धूम्रपान एवं तंबाकू का सेवन करने से बचें।
देर रात तक न जागे और तनाव मुक्त रहें।
एक ही स्थिति में ज्यादा देर तक न बैठें।
--
कोट
हृदय संबंधी रोगों से बचाव का सही और सरल उपाय अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। समय पर सोना, जागना, गलत खानपान से बचना, नियमित व्यायाम करना और समय-समय पर जांच कराने से हृदय संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। - डा. संजय भटनागर, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें