कैराना में दंपती विवादो में समझौते के प्रयास कराती एच्छिक ब्यूरो की टीम।
- फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। शामली और कैराना में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में 13 पारिवारिक मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें एक मामले में समझौता हो सका है।
रविवार को नगरपालिका सभागार शामली में परिवार परामर्श केंद्र (ऐच्छिक ब्यूरो) की बैठक हुई। बैठक में ब्यूरो के सदस्यों ने नौ पारिवारिक मामलों की सुनवाई की। ब्यूरो सदस्यों के प्रयास और काफी जद्दोजहद के बाद भी किसी मामले में समझौता नहीं हो सका। सभी को सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई है। इस अवसर पर पवन गोयल, वीना अग्रवाल, अंजलि गर्ग, रामकुमार वर्मा, दीपशिखा चौधरी, अजय चौधरी, सरोज तोमर, श्रीकांत जैन आदि मौजूद रहे।
उधर, कैराना में नगर पालिका में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक के दौरान कैराना, कांधला और झिंझाना थाने से संबधित आठ पारिवारिक विवादों की फाइलों में से केवल चार मामलों पर ही सुनाई की जा सकी। बाकी चार मामलों में एक पक्ष के नहीं आने के कारण उनकी सुनवाई नहीं की जा सकी। इस दौरान किसी भी मामले में समझौता नहीं होने के कारण उन्हें अगली तारीख दे दी गई। इस अवसर पर काउंसलर डा. नसरीन खान, अनीता बंसल व पुलिस विभाग से सोनू पंवार, सुशीला, गुड़िया व पारूल सिंह मौजूद रही।