शामली। कोरोना से बचाव के लिए शासन ने पहले और दूसरे चरण के टीकाकरण को लेकर टीके की दूसरी डोज लगाए जाने का कार्यक्रम जारी किया है। पहले चरण में टीके की पहली डोज लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को 15 फरवरी से टीके की दूसरी डोज लगाने का कार्यक्रम शुरू होगा।
जिले में कोरोना के खिलाफ पहले चरण के टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी से हुई थी। इसके बाद 22 जनवरी, 28, 29 जनवरी, चार फरवरी, पांच फरवरी और 11 फरवरी को टीकाकरण किया जा चुका है। 12 फरवरी को भी नौ बूथ पर टीकाकरण हुआ है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि टीके की पहली डोज लगने के 28 से 30 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जानी है। इसके लिए शासन स्तर से कार्यक्रम जारी किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार टीके की पहली डोज लगवाने वाले कर्मियों को टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी। 11 फरवरी तक 3037 स्वास्थ्यकर्मियों और 839 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है।
--
इस तरह से लगेगी दूसरी डोज
पहली डोज - दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी
16 जनवरी - 15 फरवरी
22 जनवरी - 19 फरवरी
28 जनवरी - 25 फरवरी
29 जनवरी - 26 फरवरी
चार फरवरी - चार मार्च
पांच फरवरी - पांच मार्च
15 फरवरी - 15 मार्च
--
अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी
पांच फरवरी - 6 मार्च
11 फरवरी - 10 मार्च
12 फरवरी - 12 मार्च
18 फरवरी- 18 मार्च
22 फरवरी - 22 मार्च