फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की हड़ताल से चार ब्लाक में टीकाकरण हुआ बाधित

विज्ञापन
शामली सीएचसी में धरना प्रदर्शन करती महिला स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्यकर्मियों ने की हड़ताल
विज्ञापन

शामली। दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण करने के विरोध में जिले के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता हड़ताल पर रहे। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक की सीएचसी पर धरना दिया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की हड़ताल के चलते चार ब्लॉक में टीकाकरण का कार्य बाधित रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उप्र के तत्वावधान में जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला व पुरुष दोनों हड़ताल पर रहे। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र की सीएचसी शामली, थानाभवन, कैराना और कांधला में धरना दिया। संघ की संरक्षक लोकेश चौधरी ने बताया कि शासन के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के ब्लॉक क्षेत्र में ही स्थानांतरण करने के आदेश हैं, लेकिन जिला स्तर से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के स्थानांतरण दूसरे दूर के ब्लॉक क्षेत्र में कर दिए गए, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा है। स्थानांतरण ऐसे क्षेत्र में किए गए, जहां पर आने जाने के लिए वाहनों की सुविधा भी नहीं है। इसके अलावा उनकी मांग है कि उनके स्थानांतरण नियमानुसार ब्लॉक क्षेत्र के अंदर ही किए जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक उनकी हड़ताल व धरना जारी रहेगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की हड़ताल के कारण कुड़ाना, थानाभवन, कांधला और कैराना में टीकाकरण बंद रहा। केवल ऊन ब्लॉक में संविदा कर्मचारी होने के कारण कोविड और नियमित टीकाकरण चला। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की हड़ताल के कारण कुछ स्थानों पर नियमित टीकाकरण बाधित हुआ है। कोविड टीकाकरण सभी जगह हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं पर विचार कर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें