शामली। रोटरी क्लब शामली मिडटाउन द्वारा बुढ़ाना रोड स्थित बंसल चिल्ड्रन अस्पताल में कुपोषण से ग्रसित बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें कुपोषित बच्चों की जांच कर निशुल्क हेल्थ किट का वितरण किया गया।
शिविर का शुुभारंभ क्लब के रीजनल असिस्टेंट गवर्नर नितिन तायल ने किया। क्लब अध्यक्ष डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया देश में 40 प्रतिशत बच्चों को पर्याप्त मात्रा में भोजन न मिलने के कारण कुपोषण होने की संभावना रहती है। राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान का उद्देश्य छोटे बच्चों, महिलाओं और किशोरियों में कुपोषण और एनीमिया को कम करना है। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ बंसल ने 35 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क हेल्थ किट उपलब्ध कराई। प्रोजेक्ट चेयरमैन महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला ने महिलाओं को बच्चों को स्तनपान की सलाह दी, ताकि शिशु कुपोषण का शिकार न हो सके। मौके पर डॉ. अजय बाबू शर्मा, सुभाष धीमान, संदीप विश्वकर्मा, लवलीन जैन, नवनीत जैन आदि मौजूद रहे।