फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली, थानाभवन में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, थानाभवन में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सर्वे
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। शामली और थानाभवन में स्वास्थ्य विभाग ने फिर से सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे में कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले या बाहर से लौटे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सर्वे में चिह्नित लोगों के एहतियात के तौर पर सैंपल लिए जाएंगे ताकि समय रहते उनके बारे में सही जानकारी सामने आ सके।
शामली के हॉट स्पॉट इलाका तिमरसा नानूपुरा में तीन दिन पहले असम के जमाती के संपर्क में आने वाले एक और युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इससे पहले भी संपर्क में आने वाले दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। उस समय भी स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों ने दो दिन तक डोर टू डोर सर्वे अभियान चलाया था। तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित युवक के मिलने के बाद फिर से स्वास्थ्य विभाग ने हॉट स्पॉट इलाके में सर्वे शुरू किया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सर्वे के दौरान कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी की जा रही है। इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि कोई व्यक्ति बाहर से दूसरे राज्यों से तो नहीं लौटा है और वह अपने घर पर रह रहा हो। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे में जो लोग चिन्हित होंगे, उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की 48 टीमों ने कोरोना को लेकर सर्वे अभियान शुरू किया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. कांति प्रसाद ने बताया कि सर्वे के दौरान मोहल्ला कस्सावान के कुछ लोग जानकारी नहीं दे रहे थे लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों के समझाने के बाद उन्होंने जानकारी देकर सर्वे अभियान में सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम तक कस्बे का सर्वे पूरा हो जाएगा। सर्वे में चिन्हित लोगों के सैंपल लेने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें