फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिंझाना में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन

शामली/झिंझाना। जनपद में कोरोना संक्रमित मिले जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश तेज हो गई है। त्रिपुरा के आठ जमाती संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग का फोकस कस्बा झिंझाना बना हुआ है। जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 40 टीमें बनाकर विशेष सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक मिले कोरोना संक्रमित 11 जमातियों में त्रिपुरा के आठ जमाती कस्बा झिंझाना के शामिल हैं। जिले में सबसे अधिक जमाती मिलने पर इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। कस्बे में दो दिन तक डोर-टू-डोर सर्वे भी कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसमें कोई अपेक्षित जानकारी नहीं मिल सकी। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक त्रिपुरा के 14 जमाती 18 मार्च को झिंझाना पहुंचे थे, जिनकी जानकारी 27 मार्च को मिली थी। माना जा रहा है कि इस अवधि के दौरान जमातियों का कस्बे के लोगों से संपर्क रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आने वाले 13 लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन सेंटर पर रखा है। अधिकारियों का मानना है कि संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या ज्यादा हो सकती है। इसकी जानकारी करने के लिए बृहस्पतिवार को कस्बे में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी के लिए टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें