कैराना। कैराना के एक मोहल्ला निवासी युवक छह मार्च को दिल्ली होते हुए आगरा गया था। 25 मार्च को आगरा में उसे क्वारंटीन किया गया था। युवक का सैंपल लेकर जांच को भेजा था। चिकित्साधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि युवक की जांच में कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे बुधवार को आगरा में आइसोलेशन में भर्ती किया गया। यह जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम युवक के घर पहुंची और उसके परिवार के लोगों की काउंसलिंग की। फिलहाल उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। सभी आठ सदस्यों को 14 दिन तक अपने ही घर में क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।