फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए 40 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

विज्ञापन
कैराना कचहरी गेट पर थर्मल स्कैनर से तापमान चेक करती पुलिस। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। स्वास्थ्य विभाग विदेश यात्रा से जिले में लौटे करीब 40 लोगों की निगरानी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विदेश यात्रा से आने वाले सभी लोग स्वस्थ हैं। इनमें 19 लोगों की पहले ही निगरानी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाकी लोगों की उनके घर पर ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का अभी तक कोई केस सामने नहीं आया है। पूर्व में दो महिलाओं के संदिग्ध केस सामने आने पर उनकी जांच कराई गई थी। इनमें एक महिला को जांच के लिए मेरठ भेजा गया था, जबकि दूसरी महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों ही मामलों में कोराना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी और दोनों महिलाएं स्वस्थ हैं। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने और बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ऐहतियाती कदम उठा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि जिले में अब तक करीब 40 लोग विदेश यात्रा से जिले में पहुंचे हैं। सभी विदेश यात्री स्वस्थ हैं। किसी भी यात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले है। विदेश से यात्रा करने वालों का उनके घर पर ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इनमें 19 लोगों की पहले ही निगरानी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, हालांकि अभी भी समय-समय पर उनके बारे में जानकारी की जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक और स्वयं सेवी संगठनों से लगातार वार्ता कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को आईएमए के डाक्टरों, उद्यमियों, लायंस क्लब, रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों से बैठक की गई। उन्होंने उनसे कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में सहयोग करने और अपने स्तर से भी कोरोना वायरस से बचाव संबंधी प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने में मदद करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें